Japan में कैसा संकट? #shorts #ytshorts #shortvideo

इस बीच जापान में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन से एक राजनीतिक दल बाहर हो गया। इस वजह से वहां पर सरकार गिरने का अब खतरा बन रहा है। प्रधानमंत्री शगेरू इशिबा के नेतृत्व वाली सरकार को जापान की संसद के ऊपरी सदन में हार का सामना करना पड़ा है। सर जापान की राजनीतिक उठापटक में अब यह जो नया राजनीतिक दल उभरा है वह कौन सा है और वहां पर अर्थव्यवस्था को लेकर के क्या कुछ सिचुएशन आपको दिखाई दे रही है? इस नई राजनीतिक पार्टी का उभार बड़ा दिलचस्प है। इसका नाम ससीतो है और यह कोविड के दौरान YouTube के ऊपर तमाम तरीके की प्रचार और चर्चाएं और जापान के उग्र राष्ट्रवाद और तमाम तरीके की कोशिशों के जरिए स्थापित हुई थी और ये कंपनी ये पार्टी अब पूरी तरह राजनीति की मुख्यधारा में आ गई। इसके इसका एजेंडा लगभग इसे इसे डोन्ड ट्रंप की की राजनीति का जापानी संस्करण माना जा रहा है। वही बात कि जापान फर्स्ट प्रवासियों को विदेशियों को आने की सुविधा ना दी जाए। और इस ताजे घटनाक्रम के बाद अपर हाउस में जो मौजूदा सरकार है उस सरकार के के का बहुमत खत्म होने के बाद सबसे बड़ी चिंता जापान की अर्थव्यवस्था को लेकर है। हम लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं। जापान में 30 साल के बॉन्ड्स की की ईल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। जापान की अर्थव्यवस्था में महंगाई का भी दबाव है। ग्रोथ भी टूटी हुई है। और सबसे बड़ी बात ये विपुल जी कि जापान के सर पर 1 अगस्त तक डील की तलवार लटकी है। ऐसी स्थिति में जब वहां राजनीतिक अस्थिरता है। सरकार अपना एक सदन में बहुमत खो चुकी है। इस बात की उम्मीद कम ही है कि जापान अमेरिका के साथ व्यापार संधि की कोशिश करेगा या उस पर आगे बढ़ेगा। डॉन्ड ट्रंप की तरफ से ये संकेत भी दो दिन पहले दिए गए थे कि अगर संधि नहीं होती है तो ऑटो टेरिफ लगाए जाएंगे। तो जापान की अर्थव्यवस्था आर्थिक संकट के बीच राजनीतिक तूफान में फंस गई और इसका असर हमें ये पर जापान के शेयर बाजार पर दिखाई

#japan #politicalcrisis #economy #thebonus #anshumantiwari #vipulsingh

Japan के Political Crisis का Economy पर क्या असर? Watch with Anshuman Tiwari

Comments are closed.